मुख्य समाचार

24 अक्टूबर को गांधी मैदान में रावण दहन समारोह 

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण दहन समारोह की विशेष तैयारी चल रही है। 24 अक्टूबर (विजय दशमी) की शाम पांच बजे रावण का वध होगा। समारोह का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राज्य सरकार के कई मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी समारोह में मौजूद रहेंगे।   

24 अक्टूबर को नागा बाबा ठाकुरबाड़ी में सुंदरकांड पाठ के बाद शोभा यात्रा निकलेगी। इसमें वानर सेना के साथ श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, निषाद राज, विभीषण, सुग्रीव, जामवंत एवं अंगद शामिल होंगे। 

शोभा यात्रा नागा बाबा ठाकुरबाड़ी से निकलकर नाला रोड, आर्य कुमार रोड, मछुआ टोली, बारी पथ, बाकरगंज एवं रिजर्व बैंक होते हुए रावण दहन समारोह स्थल पर संध्या 4.50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण का वध होगा।

दशहरा कमिटी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि समारोह में आने वाले छोटे बच्चों की जेब में नाम, पता और मोबाइल नंबर कागज पर लिखकर जरूर डाल दें। इससे भीड़ में बच्चे को उनके अभिभावक तक पहुंचाने में सुविधा होगी। 

दशहरा कमिटी के सदस्य : चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अरुण कुमार, संयोजक मुकेश कुमार नंदन एवं राकेश कुमार, सह संयोजक मनीष सिन्हा, महासचिव राकेश मल्होत्रा, संस्थापक सचिव डॉ टीआर गांधी, कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार, सह कोषाध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष सुषमा साहू, सुजय सौरभ एवं राजेश बजाज, मीडिया प्रभारी एमपी जैन, ललन प्रसाद, सुरेश झुनझुनवाला, सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, संजय वर्णवाल, आर्य नंदन, उमानाथ वर्णवाल, अजीत कुमार बबलू, राकेश मिश्रा, अनूप वर्णवाल एवं प्रेम गुप्ता।

 


संबंधित खबरें