मुख्य समाचार

67वीं संयुक्त परीक्षा में 799 उम्मीदवार सफल

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अमन आनंद जहां टॉपर बने हैैं, वहीं टॉप टेन में चार महिलाएं हैं। सभी का चयन बिहार प्रशासनिक सेवा पद के लिए हुआ है। 

आयोग ने साक्षात्कार के आधार पर 799 सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की है। मुख्य परीक्षा में सफल 2075 उम्मीदवारों का साक्षात्कार नौ अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2023 तक हुआ था।

सफल उम्मीदवारों में 88 का चयन बिहार प्रशासनिक सेवा पद के लिए, बिहार पुलिस सेवा (डीएसपी) के लिए 20, राज्य कर सहायक आयुक्त के लिए 21, शिक्षा सेवा के लिए 12, जेल अधीक्षक के लिए 3, उत्पाद अधीक्षक के लिए दो एवं सब रजिस्ट्रार पद के लिए पांच का चयन हुआ है। 

इनके अलावा चुनाव अधिकारी, रोजगार अधिकारी, श्रम अधीक्षक, प्रोबेशन अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, बाल सुरक्षा अधिकारी, योजना अधिकारी, ऑडिट अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार सहयोग समितियां, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, नगर अधिकारी, ग्रामीण विकास एवं राजस्व अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, पंचायती राज अधिकारी एवं प्रखंड कल्याण अधिकारी पदों पर भी बड़ी संख्या में चयन हुआ है। 


 


संबंधित खबरें