लघु उद्योग भारती की वार्षिक आमसभा सह उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया एवं लघु उद्योग भारती बिहार के संस्थापक सदस्य मौजूद रहे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार और देश का विकास लघु उद्योग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी। पूर्व राज्यपाल ने संगठन की स्थापना से लेकर अबतक किए गए प्रयासों को बताया।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र एवं अध्यक्ष घनश्याम ओझा के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नए सत्र 2023-25 के लिए प्रदेश पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
