नालंदा जिले के बेन प्रखंड (ग्राम अरावन) में बने इथेनॉल प्लांट का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभारंभ किया। इथेनॉल प्लांट पटेल एग्री इंडस्ट्रीज की उत्पादन क्षमता 500 किलोलीटर प्रतिदिन है। मुख्यमंत्री ने 30 एकड़ में बने इथेनॉल प्लांट का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक दिलीप पटेल, सीईओ राकेश पटेल, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, पटना प्रक्षेत्र के आईजी राकेश राठी, नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर एवं एसपी अशोक मिश्रा मौजूद रहे।
