मुख्य समाचार

बीएयू का वैज्ञानिक दल अफ्रीका के लिए रवाना 

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के वैज्ञानिकों की एक टीम अंतरराष्ट्रीय पशुधन अनुसंधान संस्थान अदीश अबाबा (इथोपिया) गई है। इन वैज्ञानिकों का भ्रमण सात नवंबर तक प्रस्तावित है। इस दौरान इथोपिया में चलाये जा रहे आर फोर डी तकनीक, रियल टाइम मौसम की जानकारी, चारा उत्पादन में नये प्रयोग, बदलते मौसम में पशुओं का रख-रखाव एवं टिकाऊ प्रक्षेत्र प्रबंधन की जानकारी वैज्ञानिक प्राप्त करेंगे।

चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व बीज एवं प्रक्षेत्र के निदेशक डॉ फिजा अहमद कर रहे हैं। टीम में डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ शंभु प्रसाद एवं कुमारी रजनी शामिल हैं। वैज्ञानिक एशिया एवं अफ्रीका महाद्वीप में कृषि एवं पशुपालन पर हो रहे अनुसंधान पर विमर्श करेंगे। इससे तकनीक के हस्तांतरण में मदद मिलेगी और दोनों महाद्वीप के किसानों को लाभ होगा। 

कृषि वैज्ञानिक बिहार में किये जा रहे उच्च गुणवत्ता युक्त बीज उत्पादन एवं विपणन, बीज का रखरखाव एवं प्रसंस्करण के बारे में अपना अनुभव की चर्चा करेंगे। बिहार में जलवायु अनुकूल खेती के लिए अपनायी जा रही तकनीक एवं उसकी सफलता की कहानी भी चर्चा का मुख्य बिंदु होगा। 


 


संबंधित खबरें