मुख्य समाचार

लौरिया डिस्टीलरी कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान को मंजूरी

लौरिया डिस्टीलरी (पश्चिमी चंपारण) के कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गन्ना उद्योग विभाग ने एग्जिट सेटलमेंट योजना तैयार की है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने के बाद अब लौरिया डिस्टीलरी कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान हो सकेगा।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में तीन नवंबर को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के 35 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। 

चौथे कृषि रोड मैप के अंतर्गत सिंचाई के लिए 2190.75 करोड़ की नयी योजना को स्वीकृति मिली है। पटना के न्यू पुनाईचक स्थित बिहार स्टेट पावर कंपनी के आवासीय क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण होगा। इसके लिए 42.10 करोड़ राशि मंजूर की गई। 


 


संबंधित खबरें