वर्ल्ड फूड इंडिया में राज्यों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को पहला पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरीक को यह सम्मान दिया। इस अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस भी मौजूद रहेे।

दिल्ली के प्रगति मैदान में वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन तीन से पांच नवंबर तक किया गया। इसमें बिहार की आठ स्टार्ट अप कंपनियां, आठ एमएसएमई एवं आठ बड़ी कंपनियां शामिल हुईं।
अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरीक ने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया में पहला पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। आज बिहार फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में है। बिहार निवेशकों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभरा है।

उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया में पार्टनर स्टेट के रूप में बिहार पवेलियन ने आगंतुक एवं निवेशकों को काफी आकर्षित किया। तीन दिनों तक चले वर्ल्ड फूड इंडिया में निवेश के काफी प्रस्ताव मिले हैं।