बिहार के दस ट्रांसपोर्टरों पर स्टेट जीएसटी ने कार्रवाई की है। वैसे ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई हुई है, जो सामान का परिवहन ई-वे बिल के बिना अथवा एक्सपायर्ड ई-वे बिल के साथ कर रहे थे।

पटना जिला में तीन, सारण, मुजफ्फरपुर एवं पूर्णिया जिलों में दो-दो और गया एवं दरभंगा जिलों मे एक-एक व्यावसायिक स्थलों की जांच की गई। इस कार्रवाई में 52 पदाधिकारी शामिल रहे। छह मामलों में 38.70 करोड़ राशि का सामान एवं तीन मामलों में 2503 बंडल सामान जब्त किया गया। दो मामलों में जांच जारी है।
