मुख्य समाचार

सुशील मोदी की सलाह, तेजस्वी को सत्ता सौंप कर आराम करें सीएम

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक मित्र के नाते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी है कि उन्हें अपने उत्तराधिकारी तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप कर आराम करना चाहिए। 

दो दिन पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री ने महिलाओं पर शर्मनाक टिप्पणी की। आज सदन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए तुम-ताम की भाषा का प्रयोग किया। इससे साफ है कि वे परेशान हैं। 

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने उम्र में अपने से दस साल बड़े जीतन राम मांझी मांझी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। जदयू के लोग मुख्यमंत्री के शर्मनाक बयानों का बचाव करने के लिए बायोलॉजी की किताब से प्रजनन प्रक्रिया का पाठ पढ़ाने पर उतर आये हैं। 


 


संबंधित खबरें