पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि बिहार विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरा सदन मुख्यमंत्री के व्यवहार से शर्मसार है। संसदीय परंपरा में सदन के अंदर इस प्रकार की टिप्पणी सत्तारूढ़ दल की सोच को प्रदर्शित करता है।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से भारत की महिलाओं को संवैधानिक रूप से अधिकार देने का काम किया। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री ने तीन दिन पहले महिलाओं पर घृणित टिप्पणी कर बिहार की परंपरा एवं संस्कृति को शर्मसार किया।
