मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोहिया पथ चक्र का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पौधा रोपण और ऊंची जगहों पर सोलर प्लेट लगाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सचिव अनुपम कुमार एवं कुमार रवि, डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
