मुख्य समाचार

निर्वाण दिवस पर पावापुरी महोत्सव का शुभारंभ   

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2549वें निर्वाण दिवस पर अंतरराष्ट्रीय पावापुरी महोत्सव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर जैन मुनि पराग जैन, जगदीश जैन एवं कई जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे।

दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव समारोह में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने श्री दिगंबर जैन कोठी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पूजा कर राज्य में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने नवनिर्मित प्याऊ का शुभारंभ और ध्वजारोहण किया। इसके बाद श्वेतांबर जैन मंदिर एवं जल मंदिर में पूजा की। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल के समीप जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का मुआयना किया। 

 
 


संबंधित खबरें