शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ.एसएस बद्रीनाथ का निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दूरदर्शी और नेत्र विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ एस.एस. बद्रीनाथ जी के निधन से गहरा दुख हुआ।
नेत्र देखभाल में उनके योगदान और समाज के प्रति उनकी अथक सेवा ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके कार्य पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं।
