मुख्य समाचार

मधेपुरा डीएम की गाड़ी ने चार लोगों को कुचला

मधेपुरा के डीएम विजय प्रकाश मीणा की गाड़ी से मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। सरकारी वाहन ने चार लोगों को कुचल डाला। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह मधेपुरा के डीएम की गाड़ी दरभंगा से मधेपुरा जा रही थी। इसी दौरान एनएच 57 पर फुलपरास इलाके में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डीएम गाड़ी में सवार थे या नहीं। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उनसे लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 


 


संबंधित खबरें