मुख्य समाचार

विशेष दर्जा मिलने से होगा समुचित विकास : आरजेडी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का कहना है कि विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार का समुचित विकास होगा। नौजवानों को रोजगार का अवसर मिलेगा। आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार ने पहली बार कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है।

इस पर केंद्र सरकार को अविलंब ध्यान देना चाहिए। यह राज्य की जनता और बिहार के हित में है। बिहार को हर वर्ष बाढ़ और सुखाड़ का सामना करना पड़ता है। केंद्र सरकार बिहार को उसका वाजिब हिस्सा भी नहीं दे रही है। 
 


संबंधित खबरें