मुख्य समाचार

मुंगेर में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का शिलान्यास      

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर में मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू कराएं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेर पौराणिक जगह है। यहां से मेरा काफी लगाव है। जबसे बिहार में काम करने का मौका मिला है, तबसे हमलोगों ने विकास के कई काम किए हैं। जनसभा को उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद राजीव रंजन सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी संबोधित किया।


 


संबंधित खबरें