कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा नदी में निजी नावों के परिचालन पर रोक रहेगी। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी राजीव मिश्रा ने कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गंगा के महत्वपूर्ण घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने आते हैं।

इस दौरान काफी भीड़ होती है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को सजग रहना पड़ेगा। खतरनाक घाटों को प्रतिबंधित एवं श्रद्धालुओं को इन घाटों की ओर जाने से रोकने के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
