मद्य निषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पांच डीएम एवं तीन एसपी को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में भोजपुर के डीएम राजकुमार, बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल, सीवान के डीएम मुकुल गुप्ता, किशनगंज के डीएम तुषार सिंगला एवं गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी हैं।
गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात, औरंगाबाद की एसपी स्वप्ना गौतम एवं भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवादा की जीविका दीदी कौशल्या देवी, वैशाली की जीविका देवी रुना देवी एवं नालंदा की जीविका दीदी बबीता देवी को भी सम्मानित किया गया।
