मुख्य समाचार

दरभंगा के शोभन में बनेगा एम्स, केंद्र से मिली मंजूरी 

दरभंगा के शोभन में एम्स निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पटना के बाद बिहार में दूसरा एम्स दरभंगा में बनेगा। इसके लिए शोभन में जमीन की पहचान कर ली गई है। 

शोभन अच्छी जगह है। वहां आवागमन के लिए बेहतर कनेक्टविटी है। केंद्र सरकार ने पहले से निर्धारित दरभंगा एम्स की ऊंचाई को और बढ़ाने के लिए कहा है। राज्य सरकार उसे बढ़ा रही है। फोर लेन के निर्माण से शहर का काफी विस्तार होगा। 

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (डीएमसीएच) परिसर में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राज्य सरकार के कई मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। 


 


संबंधित खबरें