मुख्य समाचार

81.35 करोड़ लाभुकों को पांच साल तक निःशुल्क अनाज

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत केंद्र सरकार लगभग 81.35 करोड़ लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराएगी। यह व्यवस्था एक जनवरी, 2024 से पांच वर्ष के लिए होगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

निःशुल्क खाद्यान्न में चावल, गेहूं एवं मोटा अनाज शामिल है। पीएमजीकेएवाई विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक कल्याण योजनाओं में शामिल है। 81.35 करोड़ लाभुकों पर पांच वर्ष की अवधि में 11.80 लाख करोड़ राशि खर्च होने का अनुमान है। 
 


संबंधित खबरें