पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार के नतीजे आ गए हैं। मिजोरम का परिणाम चार दिसंबर को जारी होगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में बीजेपी जबकि तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला है।
मध्यप्रदेश में बीजेपी ने फिर से जीत का परचम लहराया है। राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के हाथ से निकल गये। इन दोनों राज्यों में जनादेश बीजेपी के पक्ष में है। तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) की भारत राष्ट्र समिति (बीएचआरएस) को तेलंगाना की जनता ने नकार दिया है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर से 30 नवंबर तक हुआ था।
