मुख्य समाचार

विपक्ष मिलकर चुनाव लड़ते, तब भी परिणाम यही होता 

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि यदि इंडिया गठबंधन के सभी दल मिल कर चुनाव लड़ते, तब भी यही परिणाम आता। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की नीति, नीयत और गारंटी पर देश की जनता को भरोसा है। 

उन्होंने कहा कि जदयू, राजद, सपा इस भ्रम में बिल्कुल न रहें कि वे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणाम पर कोई असर डाल पाते। कांग्रेस यदि इनको साथ लेती, तो उसकी स्थिति और खराब होती। कांग्रेस ने तीन हिंदी प्रदेशों में बोझ बनने वाले दलों से दूरी बना कर बुद्धिमानी ही की।  

जदयू ने मध्यप्रदेश में दस उम्मीदवार खड़े कर और उन सबकी जमानत जब्त करा कर देख लिया कि बिहार के बाहर उनकी हैसियत एक सीट जीतने की भी नहीं है। मोदी ने कहा कि 28 में 12 राज्यों में अब अकेले भाजपा की सरकार है। कांग्रेस तीन राज्य हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में सिमट गई है। तेलंगाना में भाजपा की सीट एक से बढ़ कर आठ हो गई है। 
 


संबंधित खबरें