मुख्य समाचार

वरिष्ठ कलाकारों के लिए वित्तीय सहायता योजना

60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ कलाकारों के लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय सहायता योजना शुरू की है। यह योजना वैसे कलाकारों के लिए है जिन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन अधिक आयु के कारण वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

चयनित कलाकारों को प्रति माह छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिल रही है। अब तक विभिन्न राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों से 11,233 कलाकारों का चयन किया गया है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोकसभा में यह जानकारी दी।


संबंधित खबरें