सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोेलेंट फंड में अंशदान किया। साथ ही देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कुर्बानियां अमर है। वे बाहरी एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं। बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील की।

इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सैनिक कल्याण निदेशालय के संयुक्त सचिव परवेज आलम, उप सचिव प्रशांत कुमार, पटना जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) मनोज कुमार एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद रहे।