डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तिरुमला पर्वत स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर डिप्टी सीएम ने अपनी बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार भी मंदिर परिसर में कराया। उनके साथ पिता लालू प्रसाद, माता राबड़ी देवी, पत्नी राजश्री, भाई तेजप्रताप सहित आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा से हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मानव जीवन के मूल उद्देश्य को समझने की चाह रखने वालों के लिए यह मार्गदर्शन के रूप में भी कार्य करती है।
