मुख्य समाचार

अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला संसद के 5 अगस्त 2019 के निर्णय को संवैधानिक रूप से बरकरार रखता है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोर्ट ने अपने गहन ज्ञान से एकता के उस मूल सार को मजबूत किया है, जिसे हम भारतीय होने के नाते बाकी सभी से ऊपर मानते हैं और संजोते हैं।

एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के सभी लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपके सपनों को पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटल है। 

हम यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं कि विकास का लाभ न केवल आप तक पहुंचे, बल्कि समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर रहने वाले वर्गों तक भी पहुंचे, जिन्होंने अनुच्छेद 370 के कारण पीड़ा झेली है।

आज का यह निर्णय न केवल एक कानूनी फैसला है, बल्कि आशा की एक किरण है। 


 


संबंधित खबरें