बिहार में निवेश को आकर्षित करने के लिए बिजनेस कनेक्ट 2023 का आयोजन किया गया है। 13 एवं 14 दिसंबर को होने वाले आयोजन में उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी।
इनमें अडानी ग्रुप से प्रणव अडानी, आईओसीएल की शुक्ला मिस्त्री, नाहर गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज से कमल ओसवाल, गोदरेज ग्रुप के राकेश स्वामी एवं माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के राजेश अग्रवाल हैं।
एरिस्टो फार्मा के उमेश शर्मा, हैदराबाद इंडस्ट्रीज से अक्षय सेठ, जेके लक्ष्मी सीमेंट के अरुण शुक्ला, आईटीसी के बी.सुमंत, प्रिंस पाइप के जयंत छेड़ा, देवरेब कंपनी के धीरज पांडेय, रूब्रीक के अभिलाष पुरुषोतम, सुरेश चिप्स एंड सेमी कंडक्टर के चंदन राज भी शामिल होंगे।

हाई स्पिरिट कॉमर्शियल वेंचर्स के तुषार जैन, एएमडी के हसमुख रंजन, टाइगर एनालिटिक्स के महेश कुमार, एक्सेंचर के प्रशांत कुमार एवं सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज की कुमुद शर्मा भी हैं।
सैन इनर्जी एंड सॉल्युशन के आनंद प्रकाश, पटेल एग्री से दिलीप पटेल, भारत ऊर्जा डिस्टिलेरिज के शुभम सिंह, अनमोल फीड्स के अमित सरावगी, सावी लेदर्स के विजय झा एवं बांसवाड़ा सिन्टेक्स के शालिन तोसनीवाल समेत बड़ी संख्या में उद्योगपति भाग लेंगे।