राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के आश्वासन पर किसी को भरोसा नहीं है। महागठबंधन सरकार में कोई बड़ा निवेशक जल्दी बिहार नहीं आएगा। बिहार में पहले भी दो बार इनवेस्टर मीट हो चुका है। राज्य सरकार ने निवेशकों को पहले दिये आश्वासन का पालन नहीं किया।
मोदी ने कहा कि बियाडा ने 2400 यूनिट में 1200 का आवंटन रद्द कर दिया। 2011 की औद्योगिक नीति के अनुसार जिन्हें सब्सिडी मिलनी चाहिए थी, उन्हें अब तक नहीं मिली। वैट की प्रतिपूर्ति और अनुदान पाने के लिए निवेशकों को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। जीएसटी में हजारों लोगों को 2017-18 के मामले में नोटिस भेज कर तंग किया जा रहा है।
