मुख्य समाचार

बिहार में 8700 करोड़ का नया निवेश करेगा अडानी ग्रुप

अडानी ग्रुप ने बिहार में 8700 करोड़ रुपये के नये निवेश की घोषणा की है। ग्रुप के निदेशक प्रणव अडानी ने बताया कि हमारी कंपनी बिहार में पहले से 850 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। इस राशि से गैस वितरण और लॉजिस्टिक क्षेत्र में काम हो रहा है। इससे करीब तीन हजार लोगों को रोजगार मिला है। 

प्रणव अडानी पटना के ज्ञान भवन में बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप बिहार सरकार के साथ है। अब हम बिहार में 8700 करोड़ का अतिरिक्त निवेश करने जा रहे हैं। इससे करीब दस हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। नया निवेश सीमेंट, स्मार्ट मीटर, लॉजिस्टिक एवं अन्य क्षेत्रों में होगा। 

बिहार बिजनेस कनेक्ट के प्लेनरी सेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। 

प्रणव अडानी ने कहा कि इस समिट ने उद्योग जगत के महारथियों को एक साथ लाने का काम किया है। राज्य सरकार की कई योजनाएं काफी अच्छी हैं। 

अडानी ग्रुप की बिहार के लिए नई योजनाएं : 

--  वारसलीगंज और महावल में सीमेंट फैक्ट्री लगेगी।

--  लॉजिस्टिक क्षेत्र में नया निवेश पूर्णिया, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, किशनगंज और अररिया मे होगा।

--  गया और नालंदा में शहरी गैस वितरण नेटवर्क को बढ़ाया जाएगा।

--  स्मार्ट मीटर का निर्माण      
 


संबंधित खबरें