मुख्य समाचार

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सतर्क रहने की अपील

देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आरटी-पीसीआर जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव भी बैठक में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के निर्धारित मानकों के अनुरूप अस्पतालों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन, मानव बल एवं अन्य जरूरी व्यवस्था तैयार रखें। सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क करें।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि हाल में ओमिक्रॉन परिवार का जेएन 1 वेरिएंट कई देशों में मिला है। बिहार में भी कोरोनों के दो मामले आये हैं। ये राज्य में बाहर से आए लोगों में मिला है। 

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि यह वैरियेंट बहुत घातक नहीं है। कोरोना के दोनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के इस नये वेरियेंट के प्रति सतर्क है और इसके बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय किये जा रहे हैं। 
 


संबंधित खबरें