मुख्य समाचार

महिला अनाउंसर के साथ हुए व्यवहार पर बीजेपी हमलावर

बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो के उद्घाटन के दौरान अनाउंसर सोमा चक्रवर्ती के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार पर बीजेपी हमलावर हो गई है।

बीजेपी का कहना है कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति को देखते हुए जदयू को अब नया नेता चुन लेना चाहिए। अन्यथा एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से महिलाओं के अपमान की कोई बड़ी घटना हो सकती है। 

21 दिसंबर को डेयरी एंड कैटल एक्सपो के उद्घाटन समारोह में अनाउंसर सोमा चक्रवर्ती मुख्यमंत्री के आने की घोषणा करती हैं। मंच की ओर जाने के दौरान मुख्यमंत्री दोनों हाथों से अनाउंसर के कंधे को पकड़ते हुए कहते हैं कि आपका भी अभिनंदन है।

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिला उद्घोषिका को दोनों हाथों से सार्वजनिक मंच पर स्पर्श किया है। वह अत्यंत शर्मसार करने वाली घटना है।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शब्द और सार्वजनिक व्यवहार से महिलाओं को लज्जित करने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में जनसंख्या नियंत्रण की चर्चा में मुख्यमंत्री ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया, जिससे सभी सदस्य शर्मसार हो गये।


 


संबंधित खबरें