मुख्य समाचार

गन्ना किसानों के लिए 51.30 करोड़ राशि स्वीकृत

सीतामढ़ी जिले के बंद रीगा चीनी मिल को शुरू कराने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। इसके लिए 51.30 करोड़ राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से गन्ना किसानों की बकाया राशि का भी भुगतान होगा। 

आठ दिन पहले सीतामढ़ी जिले के एक गन्ना किसान ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी व्यथा सुनाई थी। किसान ने कहा था कि मिल बंद होने से गन्ना उत्पादकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में ही गन्ना उद्योग विभाग को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया था।

भागलपुर जिले के इस्माइलपुर में इथेनॉल यूनिट लगेगी। उद्योग विभाग के इस प्रस्ताव को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के तहत कैबिनेट ने मंजूरी दी है। साहु एग्रो बिजनेस प्राइवेट लि. की उत्पादन क्षमता 50 केएलपीडी है।

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार पर्यटन नीति 2023 को भी सहमति मिल गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों के 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। 
 


संबंधित खबरें