प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करेंगे। वे नवनिर्मित अयोध्या एयरपोर्ट के साथ पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कई रेल परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी होगा। इससे अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा।
