नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
ललन सिंह ने नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
जदयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चार प्रस्ताव पारित किए गए हैं। बिहार की जाति आधारित जनगणना का पूरे देश में प्रचार-प्रसार होगा।

इंडिया गठबंधन का भी यह एजेंडा होगा। नीतीश कुमार जनवरी महीने में जनजागरण के लिए निकलेंगे। इसकी शुरुआत झारखंड से होगी। इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ सीटों के तालमेल एवं अन्य फैसलों पर नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया है।
केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। यह अभी तय नहीं हुआ है।