मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2024 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2024 समस्त बिहार एवं देशवासियों के लिए सुख,शांति,सद्भाव,समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि नये वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। उन्होंने न्याय के साथ बिहार के विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि सबके सम्मिलित प्रयास से समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।
