मुख्य समाचार

किसानों के लिए जलाए 10 हजार दीये 

गया के बौद्ध मंदिर में किसानों की खुशहाली के लिए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने 10 हजार दीपक जलाए। उन्होंने सूबे के अन्नदाताओं के लिए विशेष प्रार्थना की। प्रदेश के किसानों को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए कुमार सर्वजीत ने कहा कि आपकी खुशहाली के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।

कृषि मंत्री ने किसानों से मोटे एवं पोषक अनाज को बढ़ावा देने और खेत में फसल अवशेष नहीं जलाने का भी संदेश दिया। कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों से किसानों की खुशहाली के लिए समर्पित भाव से काम करने की अपील की। 


 


संबंधित खबरें