मुख्य समाचार

आयुर्वेद शिक्षण पेशेवरों के लिए स्मार्ट 2 का शुभारंभ

केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद् (सीसीआरएएस) ने आयुर्वेद से जुड़े शिक्षण पेशेवरों के लिए स्मार्ट 2 कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद अनुसंधान को बढ़ावा देना है। सीसीआरएएस ने इसके लिए भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) का सहयोग लिया है। 

सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रोफेसर रबी नारायण आचार्य का कहना है कि इस अध्ययन का उद्देश्य बाल कासा, कुपोषण एवं महिलाओं से जुड़ी बीमारियों का निदान खोजना है। इससे पहले स्मार्ट एक के अंतर्गत लगभग दस बीमारियों को शामिल किया गया था।


 


संबंधित खबरें