राज्य सरकार ने दस आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गरिमा मलिक पटना की नई आईजी होंगी। वर्तमान आईजी राकेश राठी मुख्यालय भेजे गए हैं।
शिवदीप वामन राव लांडे को मुजफ्फरपुर के आईजी एवं विनय कुमार को आईजी (सुरक्षा) की जिम्मेवारी दी गई है।

विकास वर्मन को छपरा का डीआईजी, मनोज कुमार को सहरसा का डीआईजी, विकास कुमार को पूर्णिया का डीआईजी, बाबू राम को दरभंगा का डीआईजी एवं राशिद जमां को बेगूसराय का डीआईजी बनाया गया है।
एडीजी सुनील कुमार को विशेष शाखा की जिम्मेवारी मिली है।