मुख्य समाचार

पुलिस महानिदेशकों का जयपुर में अखिल भारतीय सम्मेलन 

राज्यों के पुलिस महानिदेशक एवं केंद्रीय पुलिस संगठन के प्रमुखों का अखिल भारतीय सम्मेलन जयपुर में होने जा रहा है। जयपुर के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में 6 से 7 जनवरी तक सम्मेलन होगा। इसमें प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। 

तीन दिवसीय सम्मेलन में साइबर अपराध, पुलिस व्यवस्था में प्रौद्योगिकी, आतंकवाद विरोधी चुनौतियां, वामपंथी उग्रवाद, जेल सुधार और आंतरिक सुरक्षा मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। नये आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर भी विमर्श होगा। 

इसके अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीपफेक जैसी नई प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न चुनौती और उनसे निपटने के तरीकों पर भी चर्चा होगी। 

सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, कैबिनेट सचिव एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
 


संबंधित खबरें