मुख्य समाचार

पटना साहिब कमिटी ने जारी किया टोल फ्री नंबर

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब कमिटी ने संगत (श्रद्धालु) की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800 891 8967 जारी किया है। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए कमिटी ने यह सुविधा उपलब्ध करायी है। 8 से 20 जनवरी तक श्रद्धालु टोल फ्री नंबर पर कॉल कर ठहरने के लिए रूम की बुकिंग करा सकते हैं।  

अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि तख्त पटना साहिब कमिटी एवं बिहार सरकार के सहयोग से गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 15 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा।

प्रकाश पर्व में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। संगतों को ठहरने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि 8 जनवरी से 20 जनवरी तक यह सुविधा संगतों के लिए उपलब्ध रहेगी। साथ ही लंगर की भी व्यवस्था रहेगी। 
 


संबंधित खबरें