ठंड और कोहरे को देखते हुए पटना जिला के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों के समय में 9 जनवरी से परिवर्तन किया गया है। स्कूलों में सुबह नौ बजे से पहले और दोपहर 3.30 बजे के बाद पढ़ाई पर रोक रहेगी।
मिशन दक्ष और बोर्ड परीक्षाओं को इससे अलग रखा गया है। इस सबंध में पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है। यह आदेश फिलहाल 9 जनवरी से 13 जनवरी तक जारी रहेगा।
