मुख्य समाचार

गांधी मैदान में 11 जनवरी से प्रवेश पर रोक

पटना के गांधी मैदान में 11 जनवरी से आम लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति ने 25 जनवरी तक के लिए यह निर्देश जारी किया है। गांधी मैदान में सुबह-शाम सैर करने वालों पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। 

समिति के सीईओ सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को गांधी मैदान में नवचयनित शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम भी है। इस कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मियों के लिए गांधी मैदान खुला रहेगा।  


 


संबंधित खबरें