मुख्य समाचार

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का शुभारंभ

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में तीन दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। समिट का विषय गेटवे टू द फ्यूचर है। इसमें 34 सहभागी देश और 16 भागीदार संगठन भाग ले रहे हैं। 

समिट को उद्योग जगत की इन हस्तियों ने किया संबोधित : 

आर्सेलर मित्तल के अध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल, सुजुकी मोटर कॉर्पाेरेशन, जापान के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी, रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी, अमेरिका के माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा, अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी, दक्षिण कोरिया के सिमटेक के सीईओ जेफरी चुन, टाटा संस लिमिटेड के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन, डीपी वर्ल्ड के अध्यक्ष सुल्तान अहमद बिन सुलायेम, एनवीडिया के सीनियर वीपी शंकर त्रिवेदी एवं जेरोधा के संस्थापक निखिल कामत।

इन हस्तियों ने अपनी व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री के विजन की तारीफ की। यूएई के राष्ट्रपति, अबु धाबी के सुल्तान समेत कई देशों के मंत्रियों ने भी समिट को संबोधित किया।


 


संबंधित खबरें