होटल मौर्या परिसर में ई-वाहन एक्सपो एवं सेमिनार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सभी स्टॉल पर जाकर विभिन्न कंपनियों की प्रदर्शनी को देखा। साथ ही उनकी कार्य पद्धति और विशेषताओं की जानकारी ली।
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आयोजित इस सेमिनार में देश एवं विदेश के विशेषज्ञों ने भाग लिया। सेमिनार में कार्बन उत्सर्जन को वर्ष 2030 तक न्यूनतम स्तर पर लाने, ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन विकसित करने एवं वाहनों की उच्च तकनीक पर चर्चा हुई।

इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी देने में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में है। इस नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मोटरवाहन कर में छूट दी गयी है। सभी तरह के वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए टैक्स में 75 प्रतिशत छूट का प्रावधान है।
ई-वाहन एक्सपो में कंपनियों के प्रतिनिधि, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल एवं राज्य परिवहन आयुक्त असीमा जैन मौजूद रहे।