मुख्य समाचार

उत्तराखंड के राज्यपाल ने पटना साहिब में टेका माथा 

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने तख्त पटना साहिब में माथा टेका। राज्यपाल ने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली समझते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली के दर्शन हुए। 

उन्होंने कहा कि पहले फौज में रहकर देश की सेवा की। अब उत्तराखंड में राज्यपाल की सेवा मिली है। हेमकुंड पर्वत पर गुरु साहिब ने भक्ति की थी। इस राज्य में गंगोत्री समेत कई धार्मिक स्थल हैं। 

जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने राज्यपाल को सिरोपा भेंट किया और गुरु महाराज के शस्त्रों के दर्शन करवाए। प्रबंधक कमेटी ने तख्त साहिब का मॉडल एवं कृपाण भेंट की। इस मौके पर तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह एवं महासचिव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। 


 


संबंधित खबरें