मुख्य समाचार

श्रीराम आविर्भाव यात्रा पहुंची पटना 

बटेश्वरनाथ धाम, कहलगांव (भागलपुर) से शुरू हुई श्रीराम आविर्भाव यात्रा पटना पहुंची। हनुमान मंदिर पहुंचने पर श्रीराम आविर्भाव रथ का भव्य स्वागत किया गया। बक्सर होते हुए यह यात्रा 13 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते देख रहे हैं। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। भगवान श्रीराम का बिहार से अटूट संबंध रहा है।

22 जनवरी को यादगार बनाने के लिए श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम, बक्सर यह आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में जहां-जहां भगवान श्रीराम के चरण पड़े, वहां से मिट्टी एवं जल एकत्रित किया गया है। पूजा के लिए इसे समर्पित किया जाएगा। 

इस अवसर पर सांसद गोपाल जी ठाकुर, यात्रा के संयोजक अर्जित चौबे, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, कहलगांव के विधायक पवन यादव, धनंजय चौबे, रामबालक, मनीष तिवारी एवं अशोक भट्ट समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें