मुख्य समाचार

बीएयू में क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ 

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर में पांच दिवसीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति डॉ डी. आर. सिंह ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन एवं निष्ठा से खेलने की शपथ दिलायी। इस मौके पर छात्र कल्याण के निदेशक डॉ आर.के.सोहाने भी मौजूद रहे।

पहले दिन बीएयू के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के बीच टूर्नामेंट खेला गया। स्नातकोत्तर छात्रों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 157 रन बनाए। स्नातक छात्रों की पूरी टीम 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आर्यन राज को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

दूसरा मैच बीएयू के फैकल्टी और एडमिनिस्ट्रेशन कर्मियों के बीच हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 99 रन बनाए। फैकल्टी की टीम ने 10 ओवर में 75 रन बनाए। इस मैच में संदीप कुमार श्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये। 


 


संबंधित खबरें