मुख्य समाचार

प्रकाश पर्व में शामिल हुए सीएम एवं डिप्टी सीएम    

गुरु गोविंद सिंह जी के 357वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हुए। तख्त श्रीहरिमंदिर पटना साहिब में माथा टेका और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। 

देश के अलग-अलग हिस्सों से आये जत्थेदार एवं श्री हरिमंदिर प्रबंधक कमिटी ने मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट की। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा बाल लीला में भी माथा टेका। 

इस मौके पर तख्त पटना साहिब कमिटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सिख संगत, सेवादार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


 


संबंधित खबरें