मुख्य समाचार

राम मंदिर को समर्पित छह स्मारक डाक टिकट जारी 

राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह विशेष स्मारक डाक टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। साथ ही विश्व के अलग-अलग देशों में श्रीराम से जुड़े डाक टिकटों का एक एल्बम भी जारी किया। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये स्मारक टिकट हमारी युवा पीढ़ी को श्रीराम और उनके जीवन के बारे में जानने में भी मदद करेंगे। इन टिकटों पर कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से श्रीराम के प्रति भक्ति व्यक्त की गई है। लोकप्रिय चौपाई मंगल भवन अमंगल हारी के उल्लेख के साथ राष्ट्र के विकास की कामना की गई है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीराम, सीता और रामायण से संबंधित शिक्षाएं समय, समाज,जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे है। यह हर एक व्यक्ति से जुड़ी है। 

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, कनाडा, चेक गणराज्य, फिजी, इंडोनेशिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, गुयाना एवं सिंगापुर उन देशों में हैं, जिन्होंने श्रीराम के जीवन की घटनाओं पर बहुत रुचि के साथ डाक टिकट जारी किए हैं।


 


संबंधित खबरें