मुख्य समाचार

मनोरंजन पाणिग्रही ने पीसीसीआईटी का कार्यभार संभाला

मनोरंजन पाणिग्रही ने बिहार एवं झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (पीसीसीआईटी) का कार्यभार संभाल लिया। उनके पास बंगाल और सिक्किम क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी है। इससे पहले वे मुंबई में मुख्य आयकर आयुक्त थे। 

उन्होंने पीसीसीआईटी देवेंद्र सिंह चौधरी की जगह ली। देवेंद्र सिंह चौधरी बिहार-झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में थे। उनका मुख्य प्रभार लखनऊ है। 

ओडिसा निवासी मनोरंजन पाणिग्रही भारतीय राजस्व सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं। वे लेखक के साथ एक लोकवक्ता भी हैं। ओडिसा सरकार के कला संस्कृति विभाग में वे तीन साल प्रधान सचिव रह चुके हैं।


 


संबंधित खबरें